MP Weather: देश के कई राज्यों में मौसम में लगातार बदल रहा है। मध्यप्रदेश के कई जिलों में मौसम ने जबरदस्त करवट ली है। कई जगहों पर कोहरे की घनी चादर हैं। बीते कुछ दिनों से मध्यप्रदेश में सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन काफी बढ़ गई है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसके चलते दिन का पारा 10℃ तक गिर गया है। इसके साथ ही बता दें कि एमपी के उमरिया में 5.5 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिरा है। बदलते तापमान से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। प्रदेश के जिलों में दिन और रात के पारा में भारी गिरावट हुआ है। वहीं कई जिलों में शीतलहर के हालात बने हुए हैं।
राजधानी भोपाल में पारा 10 डिग्री तक गया
मौसम विभाग के अनुसार बीती रात मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पारा 10 डिग्री तक गया है। बताया जा रहा है कि बादल छंटने के बाद मौसम में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। बता दें प्रदेश में सबसे कम तापमान नौगांव में दर्ज किया गया है। प्रदेश एक नौगांव जिले में तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया है।
बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना
इसके साथ ही 25 दिसंबर को एक तीव्र आवृत्ति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना है। बर्फबारी और बारिश के बाद उत्तरी हवाएं प्रदेश में और ठंड बढ़ा देगी। आने वाले कुछ दिनों में ग्वालियर-चंबल अंचल के साथ-साथ विंध्य, महाकौशल और बुंदेलखंड में सर्दी का सितम ज्यादा होगा, जिससे ठंड का असर और भी तेज होगा। ये भी पढ़े- MP NEWS: सदन में सीएम शिवराज सिंह ने कांग्रेस सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Comments (0)