कर्नाटक के बेलगांव में जैन मुनि हत्याकांड का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। जैन समुदाय के लोगों ने भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर से मुलाकात की। जैन समुदाय ने संसद में मामला उठाने की मांग की है। जिस पर सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आश्वासन दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा कर CBI और विधर्मियों को फांसी की सजा की जांच की मांग करेंगी।
तड़पा तड़पा कर मारा जाए
जैन समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि जैन मुनि की हत्या करने वाले आतंकी हैं। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। तड़पा तड़पा कर मारा जाए। सनातन धर्म के खिलाफ अत्याचार नहीं सहा जाएगा।क्या है मामला
दरअसल, 6 जुलाई को जैन मुनि कामकुमार के लापता होने की खबर आई। वे नंदी पर्वत आश्रम के अपने कमरे में नहीं मिले, जबकि उनकी पिच्छिका और कमंडल वहीं थे। 5 जुलाई की रात 10 बजे तक उन्हें कमरे में देखा गया था। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिलने पर आचार्य कामकुमार नंदी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष भीमप्पा उगारे ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस इस सिलसिले में दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें नारायण बसप्पा माडी और हसन दलायथ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हत्या पैसे के लेन-देन को लेकर की गई थी।Read More: जैन महासभा ने किया आज भारत बंद का आह्वान, सभी दुकानें रहेंगी बंद
Comments (0)