भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने सीधी लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्र के समर्थन में बहरी सिंहावल में चुनावी सभा की संबोधित किया।
भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा
आज दुनिया में अमेरिका जैसे देश की भी आर्थिक स्थिति लड़खड़ा रही है। लेकिन भारत 11वें से 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन चुका है। अब मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद 2027 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
अब मोबाइल पर मेड इन इंडिया लिखा होता है
आज भारत खिलौने के एक्सपोर्ट में ढाई गुना की वृद्धि कर गया है। 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया। पहले आपके पास मेड इन चाइना का मोबाइल होता था और अब आपके मोबाइल पर मेड इन इंडिया लिखा होता है।
घमंडिया गठबंधन वाले बौखलाहट में मोदी को गालियां दे रहे
जेपी नड्डा ने कहा कि ये घमंडिया गठबंधन वाले बौखला गए हैं, इनको हार सामने दिख रही है। बौखलाहट में ये मोदी जी को पता नहीं क्या-क्या गालियां दे रहे हैं। मीसा भारती ने कहा कि 'हमारी सरकार आएगी तो हम मोदी जी को जेल भेज देंगे।' अरे, मोदी जी 12 साल मुख्यमंत्री रहे और 10 साल से प्रधानमंत्री हैं। उन पर एक भी दाग नहीं है और ये लोग उनके लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं। आप बताइए, लालू यादव, राबड़ी देवी बेल पर हैं की नहीं है। इनके परिवार पर भष्टाचार के आरोप हैं। ये लोग मवेशी का चारा खा गए और ऐसी भाषा बोलते हैं। इंडी गठबंधन दो बातों का गठबंधन हैं। मोदी जी कहते हैं भष्टचार हटाओ और ये कहते हैं भ्रष्टाचारियों को बचाओ।
कांग्रेस जमाने में हुए घोटाले गिनाए
सभा में जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा- कांग्रेस ने न अंतरिक्ष छोड़ा, न धरती छोड़ी और न पाताल छोड़ा। इन्होंने तीनों लोकों में भ्रष्टाचार किया।
Comments (0)