मध्य प्रदेश के बैतूल में बड़ा हादसा हो गया है। बतादें कि चुनाव ड्यूटी से वापस लौट रहे जवानों से भरी बस रास्ते में ही पलट गई है। इस भीषण हादसे में 21 जवानों को घायल होने की जानकारी सामने आई है। सभी घायल हुए जवानों को बैतूल और शाहपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के निमपानी के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार बस में कुल 44 लोग सवार थे। हादसे में 21 लोग घायल हुए हैं।
मध्य प्रदेश के बैतूल में बड़ा हादसा हो गया है। बतादें कि चुनाव ड्यूटी से वापस लौट रहे जवानों से भरी बस रास्ते में ही पलट गई है। इस भीषण हादसे में 21 जवानों को घायल होने की जानकारी सामने आई है।