मध्य प्रदेश में एक बार फिर धर्मांतरण से जुड़ा मामला सामने आया है। घटना सूबे के उमरिया जिले के मानपुर से सामने आई है, जहां शहडोल के जयसिंहनगर से शारदा माता मंदिर मैहर पैदल यात्रा पर निकले भक्तों को रोककर उमरिया जिले के मानपुर में भक्तों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए निशुल्क पुस्तकें बांटने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो सशोल मीडिया पर सामने आया है। इस घटना के बाद पैदल यात्रा में निकले भक्तों ने वीडियो जारी कर आपत्ति भी व्यक्त की है।
शहडोल जिले जयसिंहनगर से देवी दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकले भक्तों के जत्थे को रोककर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए निशुल्क पुस्तक बांटने का आरोप लगाया गया है। भक्तों ने वीडियो जारी कर आपत्ति जताई हैं। उनका कहना है कि ये हिंदू आस्था को ठेस पहुंचाने का प्रयास है।
जयसिंहनगर से शारदा माता मंदिर मैहर पैदल यात्रा पर निकले भक्तों को रोककर उमरिया जिले के मानपुर में भक्तों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए निशुल्क पुस्तकें बांटने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो सशोल मीडिया पर सामने आया है।
Comments (0)