मध्य प्रदेश में इसी महीने तबादला नीति घोषित हो सकती है, लोकसभा चुनाव के चलते इसे रोक कर रखा गया था। लेकिन अब तबादला नीति को लेकर रास्ता साफ हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पर ही ट्रांसफर किया जाएगा। बता दें कि लंबे समय से तबादलों पर रोक लगी हुई थी, नई सरकार को बने 10 महीने हो गए है, लेकिन प्रदेश सरकार तबादला नीति नहीं ला पाई है। वहीं अब जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों की मांग को देखते हुए मोहन यादव सरकार इसी माह तबादला नीति घोषित कर सकती है। इसे कैबिनेट में प्रस्तुत करने की तैयारी है।
मध्य प्रदेश में इसी महीने तबादला नीति घोषित हो सकती है, लोकसभा चुनाव के चलते इसे रोक कर रखा गया था। लेकिन अब तबादला नीति को लेकर रास्ता साफ हो गया है।