मध्य प्रदेश कांग्रेस अगर सत्ता में आई तो राज्य में जातिगत जनगणना कराएगी। कांग्रेस ने जातिगत जनगणना के लिए बिहार सरकार का स्वागत किया है। बिहार में इस जनगणना के बाद प्रदेश में भी यह मुद्दा गर्मा गया है। बिहार में जातिगत जनगणना लागू होने के बाद यह अब चुनावी मुद्दा बनता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इसे लेकर छत्तीसगढ़ में बयान दे चुके हैं। वहीं अब मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के पहले पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए यह दावा किया है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही जातिगत जनगणना होगी।
कमलनाथ का ट्वीट
पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि, हमारे नेता राहुल गांधी ने समाज के वंचित तबके का जो मुद्दा उठाया है, वह सामाजिक न्याय की कसौटी है। कांग्रेस पार्टी जातिगत जनगणना के लिए प्रतिबद्ध है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही जातिगत जनगणना कराई जाएगी और समाज के हर वर्ग को शासन और प्रशासन दोनों में न्यायोचित हिस्सेदारी दी जाएगी। कांग्रेस पार्टी सदैव से सामाजिक न्याय के साथ खड़ी रही है। मध्य प्रदेश में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला भी कांग्रेस की सरकार ने किया था, जिसे भाजपा ने षडयंत्र पूर्वक खत्म कर दिया। कांग्रेस आएगी सामाजिक न्याय लाएगी।राहुल गांधी ने किया ट्वीट
राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, बिहार की जातिगत जनगणना से पता चला है कि वहां OBC + SC + ST 84% हैं। केंद्र सरकार के 90 सचिवों में सिर्फ़ 3 OBC हैं, जो भारत का मात्र 5% बजट संभालते हैं! इसलिए, भारत के जातिगत आंकड़े जानना ज़रूरी है। जितनी आबादी, उतना हक़ - ये हमारा प्रण है। बता दें की, राहुल गांधी ने बिलासपुर में कहा था कि जातिगत जनगणना यानी कास्ट सेंसस हिंदुस्तान का एक्स-रे है। इससे पता लग जाएगा कि देश में OBC, आदिवासी और सामान्य वर्ग के कितने लोग हैं। एक बार आंकड़ा आ जाएगा तो देश सबको लेकर आगे चल पाएगा। OBC महिलाओं को भागीदारी देनी है। सबको भागीदारी देनी है तो जातिगत जनगणना करानी होगी।Read More: सीएम शिवराज सिंह चौहान आज करेंगे स्टेट मीडिया सेंटर का भूमि-पूजन
Comments (0)