आज 'विश्व जनजातीय दिवस' है। आपको बता दें कि, विश्व आदिवासी दिवस आदिवासियों के मूलभूत अधिकारों की सामाजिक, आर्थिक और न्यायिक सुरक्षा के लिए हर साल 9 अगस्त को मनाया जाता है। 'विश्व जनजातीय दिवस' पर मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने हार्दिक बधाई दी है।
कमलनाथ ने विश्व आदिवासी दिवस पर दी बधाई
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि, कांग्रेस के आदिवासी समाज के लिऐ किए कार्यों की गिनाई उपलब्धियां। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि, मुझे गर्व है। मैं 45 सालों से आदिवासी क्षेत्र में सेवा कर रहा हूं। मैंने हमेशा प्रयास किया है कि, आदिवासियों को उनका हक मिले। उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस पार्टी नेआदिवासीयों के हितों का हमेशा खयाल रखा है।
हम आदिवासियों के लिए बनाएंगे सबसे सुरक्षित प्रदेश
पूर्व सीएम कमलनाथ ने आगे कहा कि, आदिवासियों को जल, जंगल, जमीन देने के लिए कांग्रेस ने कानून बनाया है। पैसा, वन अधिकार, धर्म स्थलों पर पूजा का अधिकार कांग्रेस ने दिलाया। वहीं आगे कमलनाथ ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, आदिवासियों पर अपराध की राजधानी शिवराज सरकार का आदिवासी विरोधी चेहरा हों चुका है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस की सरकार बनते ही हम लागू करेगें असली पैसा कानून । हम विश्व आदिवासी दिवस पर फिर करेगें अवकाश घोषित। आदिवासियों के लिए बनाएंगे सबसे सुरक्षित प्रदेश।
Comments (0)