पीएम मोदी ने आज यानी की गुरुवार (25 अप्रैल) को मध्य प्रदेश के मुरैना में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, चंबल के लोग कांग्रेस शासन के समय को कैसे भूल सकते हैं ? कांग्रेस के शासनकाल में चंबल की पहचान कुशासन थी।
हमने सरकार बनते ही वन रैंक-वन पेंशन लागू किया
देश के मुखिया मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, बीजेपी के लिए देश से बड़ा कुछ नहीं है, मगर कांग्रेस के लिए परिवार पहले है। कांग्रेस की नीति है कि, जो सबसे ज्यादा योगदान दे, उसे साथ रखो। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, देश के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण, इसलिए इतने सालों तक कांग्रेस ने सेना के जवानों की वन रैंक-वन पेंशन जैसी मांग को पूरा नहीं होने दिया। हमने सरकार बनते ही वन रैंक-वन पेंशन लागू किया।
कांग्रेस लोगों को बना रही धार्मिक तुष्टिकरण को मोहरा
पीएम मोदी ने एमपी के मुरैना में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस लोगों को फिर से धार्मिक तुष्टिकरण का मोहरा बना रही है। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। उन्होंने सभी लोगों को अपना घोषित कर दिया है। पीएम ने आगे कहा कि, कर्नाटक में मुस्लिम समुदाय को ओबीसी के रूप में कांग्रेस ने ओबीसी समुदाय में इतने नए लोगों को शामिल किया कि पहले ओबीसी को शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण मिलता था, लेकिन अब उन्हें जो आरक्षण मिलता था, उसे गुप्त रूप से छीन लिया गया।
Comments (0)