कांग्रेस नेता राहुल गांधी अक्सरव विवादों में घिरे रहते हैं। अब वो एक नए विवाद में घिर गए हैं। बता दें, सदन में राहुल गांधी पर फ्लाइंग किस के इशारे करने के आरोप लगाए गए हैं। यह आरोप भाजपा की महिला सांसदों और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लगाया है। जिसके बाद भाजपा कांग्रेस पर जमकर निशाना साध रही है।
मातृशक्तियों से माफी मांगना चाहिए
हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है वीडी शर्मा ने कहा कि, लोकतंत्र के मंदिर में यह अमर्यादित हरकत राहुल गांधी की अपरिपक्वता को दर्शाती है। राहुल को तत्काल सभी महिला सांसदों समेत देशभर की मातृशक्तियों से माफी मांगना चाहिए।
अभद्रता अत्यंत निंदनीय
वीडी शर्मा ने आगे कहा कि, राहुल गांधी की इस ओछी हरकत से यह भी स्पष्ट होता है कि देशभर के कांग्रेस नेताओं समेत मध्यप्रदेश में भी मिस्टर बंटाधार और करप्शननाथ जैसे नेताओं को गांधी परिवार से महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने की शह मिलती है। संसद में अपना भाषण खत्म कर बाहर जाते समय राहुल गांधी द्वारा महिला सांसदों को लक्ष्य करके अभद्रता अत्यंत निंदनीय है। इसकी जितनी आलोचना की जाये कम है, राहुल गांधी की ये शर्मनाक हरकत यह दर्शाती है कि महिलाओं को लेकर उनका और उनकी पार्टी का रवैया कितना ओछा है।
विश्वास सांरग ने कहा
वहीं विश्वास सांरग ने भी इस हरकत पर कहा कि, शर्मनाक कृत्य। राहुल गांधी को अपने इस निंदनीय और शर्मनाक कृत्य के लिए देश के समक्ष सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।
ये था मामला
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर भाषण दिया। जब वह सदन से बाहर निकल रहे थे तो उनकी कुछ फाइलें गिर गईं। जैसे ही वह उन्हें उठाने के लिए झुके, कुछ भाजपा सांसद उन पर हंसने लगे। इसके बाद सांसदों ने कहा कि राहुल गांधी ने भाजपा सांसदों को फ्लाइंग किस दिया और निकल गए।
Comments (0)