कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अब 22 अगस्त को सागर आएंगे। यह उनका मध्यप्रदेश में पहली चुनावी दौरा होगा। इस दौरान वे जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कार्यक्रम की तैयारी के लिए शुक्रवार को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। वहीं, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया को कार्यक्रम का प्रभारी बनाया है।
प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि मल्लिकार्जुन खड़गे का सागर में कार्यक्रम 13 अगस्त को प्रस्तावित किया गया था, लेकिन उनकी व्यस्तता के कारण इसे स्थगित कर दिया था। अब वे 22 अगस्त को आ रहे हैं और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पहले पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का शहडोल के ब्योहारी में कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया था, लेकिन वह भी टल गया।
अब वे सितंबर में आ सकते हैं। उधर, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर और ग्वालियर में जनसभा को संबोधित कर चुकी हैं। पार्टी ने तय किया है कि वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम अलग-अलग अंचलों में कराए जाएंगे।

Comments (0)