पड़ोसी राज्यों से मानसून की वापसी तेजी से हो रही है। अगले 10 दिनों में मध्य छत्तीसगढ़ से भी मानसून लौट सकता है। इसके बाद आसमान साफ होते ही ठंडी हवाओं का आगमन शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 10 दिनों में प्रदेश के तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। अभी हवा में नमी और बादलों के छाए रहने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।