MP Weather update: नए साल में सर्दियों का तेवर लगातार जारी है। जश्न में डूबे लोगों को अब ठंड का एहसास होने लगा है। मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। उत्तर में हुई बर्फबारी का असर प्रदेश पर पड़ने लगा है। उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने दिन और रात का पारा तेजी से गिराया है। जिसकी कारण सर्दी बढ़ गई है साथ ही राजधानी सहित अन्य जिलों में भी सुबह के वक्त घना कोहरा देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से सुबह विजिबिलिटी काफी कम रही। घने कोहरे के कारण भोपाल में कई फ्लाइट अपने समय से काफी डिले हो रही है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं अगले किछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
16 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया
मध्यप्रदेश में नए साल का स्वागत शीतलहरों के साथ हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन मौसम ऐसा ही रहेगा और तापमान में और भी ज्यादा गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 16 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। इसके साथ ही बता दें कि दतिया प्रदेश का 15वां सबसे ठंडा शहर रहा।
ग्वालियर में 9 डिग्री तक पारा लुढ़का है
दतिया में दिन के पारे में 10 डिग्री से ज्यादा की गिरावट रही तो ग्वालियर में 9 डिग्री तक पारा लुढ़का है। रात के पारे में भी गिरावट रही। प्रदेश में सबसे ठंडा दतिया रहा। दतिया में 5.4, पचमढ़ी में 6.4, ग्वालियर में 6.8, उमरिया में 7.3, राजगढ़-सागर में 7.6, सतना में 7.8, दमोह-रीवा में 8, गुना में 8.2, रायसेन में 8.5, नौगांव में 8.8, जबलपुर में 9, धार में 9.2, मंडला में 9.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
विजिबिलिटी काफी कम
भोपाल में सुबह-सुबह कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम रही है। मौसम की मार की वजह से हवाई सेवाएं काफी प्रभावित हो रही है। दिल्ली से सुबह 6:00 बजे चलने वाली इंडिगो की फ्लाइट समय से उड़ान नहीं भर सकी, जिससे वो लेट हो गई। कोहरे के कारण यात्रियों की समस्या बढ़ती जा रही है।
ये भी पढ़े- Bhopal: राजधानी में महिला को पेड़ो की कटाई करना पड़ा मंहगा, निगम ने लगाया लाखों का जुर्माना
Comments (0)