छत्तीसगढ़ में तीन महीने बाद नवंबर-दिसंबर में होने जा रहे निकाय चुनाव से पहले राजनीतिक दलों ने अपने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरना शुरू कर दिया है। 15 अगस्त से पहले ही पार्टियां कवायद में लग गई हैं। भाजपा अपने अभियान की शुरुआत जहां तिरंगा यात्रा से करने जा रही है तो वहीं कांग्रेस भी निकाय स्तर पर सम्मेलन करने की कवायद में है।
छत्तीसगढ़ भाजपा नगरीय निकाय चुनाव से पहले 11 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकालेगी। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। बीते वर्षों में भी हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। इस साल भी चलाया जाएगा। इस दौरान अलग-अलग स्वरूप में कार्यक्रम किए जाएंगे। युवा मोर्चा कार्यक्रमों का प्रतिनिधित्व करेगा। तिरंगा के लिए विभिन्न स्व-सहायता समूह की महिलाएं तिरंगा बनाने में जुटी हुई हैं।