मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार अब ग्रामीण अंचलों में जाकर जनहितकारी निर्णय ले रही है। इसी कड़ी में पांच अक्टूबर को दमोह जिले के सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठक होगी। राजधानी के बाहर पहली कैबिनेट बैठक इस वर्ष जनवरी में जबलपुर में हो चुकी है। इसी क्रम में अब सिंग्रामपुर में होने जा रही अगली कैबिनेट बैठक को लेकर दमोह जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठक के अतिरिक्त लाड़ली बहना सम्मेलन भी होगा। इसमें मुख्यमंत्री प्रदेश की लाड़ली बहना योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की हितग्राही बहनों के खाते में राशि का अंतरण करेंगे।