सदस्यता अभियान के दूसरे चरण के पहले बीजेपी महामंथन करेगी। आज प्रदेश मुख्यालय भोपाल में बीजेपी की रिव्यू मीटिंग होगी। बैठक में पहले चरण की सदस्यता का बीजेपी रिव्यू करेगी। इस दौरान कम सदस्यता वाले जिलों को हिदायत दी जाएगी। वहीं दूसरे फेस के लिए भी रणनीति तैयार होगी। बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रभारी महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा सभी जिला अध्यक्ष, सदस्यता संयोजक और प्रभारी बैठक में मौजूद रहेंगे।
सदस्यता अभियान के दूसरे चरण के पहले बीजेपी महामंथन करेगी। आज प्रदेश मुख्यालय भोपाल में बीजेपी की रिव्यू मीटिंग होगी। बैठक में पहले चरण की सदस्यता का बीजेपी रिव्यू करेगी।