मध्यप्रदेश में एक बार फिर मानसून सुपर एक्टिव हो गया है और इसके कारण अगले 24 घंटे प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है। रविवार तक इसके एक्टिव होने के आसार हैं और इसके असर से तेज बारिश होगी। रविवार के बाद ये उत्तर प्रदेश की तरफ निकल जाएगा। इसके बाद बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है। रविवार तक इसके एक्टिव होने के आसार हैं और तेज बारिश होगी।
Comments (0)