प्रियंका गांधी के एमपी दौरे पर बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि, कल ही पूर्व विधायक ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया है। कमलनाथ पर उपेक्षा का आरोप लगाया है यह प्रियंका गांधी के दौरे का प्रतीकात्मक स्वरूप है। साढ़े 4 साल में कमलनाथ कांग्रेस को एकजुट नहीं कर पाए। 15 महीने में ही सरकार गिर गई उसके बाद भी प्रियंका गांधी और राहुल गांधी कमलनाथ पर भरोसा बनाए हुए हैं। प्रियंका गांधी को अगर दौरा करना ही है तो छत्तीसगढ़ का करें जहां आदिवासी छात्रों को नग्न होकर प्रदर्शन करना पड़ा। कोलारस का दौरा करें जहां पर एक दलित महिला सरपंच के साथ कांग्रेस नेताओं ने मारपीट की।
बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल का बयान आया। 15 महीने में ही सरकार गिर गई उसके बाद भी प्रियंका गांधी और राहुल गांधी कमलनाथ पर भरोसा बनाए हुए हैं।
Comments (0)