सिख धर्म के दशम गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।.पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़ियन ते मैं बाज तुड़ाऊं।वीरता, साहस और बलिदान की प्रतिमूर्ति व सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन।
कौन थे गुरु गोबिंद सिंह?
अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार गुरु गोबिंद सिंह का जन्म 22 दिसंबर 1666 को हुआ था. गुरु गोबिंद सिंह ने ही खालसा पंथ की स्थापना की थी. उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब को स्थायी गुरु घोषित किया था. वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतह’ का नारा गुरु गोबिंद सिंह ने ही दिया था.
Comments (0)