मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक पचमढ़ी के राजभवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता सीएम डॉ. मोहन यादव ने की। मोहन कैबिनेट ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है जिसमें राजस्व कमिश्नर और लैंड रिकॉर्ड कमिश्नर के पदों को एक करने का निर्णय लिया गया है। अब दोनों पदों की जिम्मेदारियां एक ही अधिकारी के पास होंगी। इससे राजस्व और भूमि रिकॉर्ड से संबंधित कार्यों में सुधार और समन्वय बढ़ेगा।
पचमढ़ी वन्यजीव अभ्यारण्य का नाम अब राजा भभूत सिंह
मध्य प्रदेश सरकार ने पचमढ़ी वन्यजीव अभ्यारण्य का नाम बदलकर राजा भभूत सिंह वन्यजीव अभ्यारण्य कर दिया है। अब इस अभ्यारण्य को राजा भभूत सिंह वन्यजीव अभ्यारण्य पचमढ़ी के नाम से जाना जाएगा।
सिंहस्थ से पहले चलेगी इंदौर-उज्जैन के बीच मेट्रो ट्रेन
इंदौर और उज्जैन के बीच मेट्रो चलाने की योजना बनाई जा रही है, जो 2028 में सिंहस्थ से पहले शुरू हो सकती है। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस परियोजना के बारे में जानकारी दी है और कहा है कि इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा आसान हो जाएगी। दोनों शहरों के बीच मेट्रो चलाई जाएगी, जिससे यात्रा का समय कम होगा और यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
Comments (0)