झाबुआ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां कार और ट्राले के बीच टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि 9 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा थांदला-मेघनगर के बीच संजेली रेलवे फाटक के पास हुआ।
संजेली रेलवे फाटक के पास हादसा
यह हादसा थांदला-मेघनगर मार्ग पर संजेली रेलवे फाटक के पास मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात को हुआ। बताया जा रहा है कि यह टक्कर एक निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास मोड़ पर हुई।बताया जाता है कि ग्रामीण किसी शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।
कार में सवार थे 11 लोग
कार में कुल 11 लोग सवार थे। इनमें से 9 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Comments (0)