CM डॉ मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में एक बाघिन और बाघ को छोड़ा। इस अवसर पर सीएम डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्य के नौवें टाइगर रिजर्व (माधव टाइगर रिजर्व) के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया। इसके साथ ही टाइगर रिजर्व के लिए बनाई गई लगभग 13 किलोमीटर लंबी बाउंड्री वॉल का लोकार्पण भी किया।
9वें टाइगर रिजर्व की मिली सौगात
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश को 9वें टाइगर रिजर्व की सौगात मिली है। अब शिवपुरी में भी बाघों की गर्जना गूंजेगी। बाघों की संख्या बढ़ाने और उनके प्राकृतिक आवास को संरक्षित करने की दिशा में यह टाइगर रिजर्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नवीन अवसर भी सृजित होंगे।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन हमारे चंबल क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण है। 9वें टाइगर रिजर्व माधव टाइगर रिजर्व को लोकार्पण से प्रदेश के इतिहास में नया अध्याय जुड़ा है। यहां बाघ पुनर्स्थापन का एक बड़ा प्रयोग हुआ है। इस टाइगर रिजर्व की स्थापना भारत सरकार के मापदंडों के आधार पर किया गया है। यह भारत का 58वां टाइगर रिजर्व है। यह टाइगर रिजर्व विकास के पथ पर बढ़ता कदम है। टूरिज्म सेक्टर में चंबल नई कहानी लिखेगा।
इतना बड़ा है इसका इलाका
माधव टाइगर रिजर्व का आरक्षित वन क्षेत्र 32429.52 हेक्टेयर, संरक्षित वन क्षेत्र 2422.00 हेक्टेयर और राजस्व क्षेत्र 2671.824 हेक्टेयर है। इस प्रकार कुल क्षेत्र 37523.344 हेक्टेयर यानी 375.233 वर्ग किलोमीटर है
Comments (0)