भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए साल 2025 चुनावी दृष्टि से अब तक सकारात्मक रहा है। इस साल भगवा पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 साल बाद जीत दर्ज की, वहीं बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA सरकार पहले से ज्यादा सीटों के साथ सत्ता में लौटी। बिहार में BJP सबसे ज्यादा सीटें जीतकर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी भी बनी। इन चुनावी सफलताओं ने 2025 को BJP के लिए मजबूत साल बना दिया है।
बंगाल में शाह के हाथ कमान
इसी बीच पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ा कदम उठाया है। पश्चिम बंगाल की चुनावी कमान अब खुद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संभाल ली है, जिससे राज्य में संगठनात्मक मजबूती और आक्रामक चुनावी रणनीति के संकेत मिलते हैं।
इस साल यहां होने है चुनाव
अब नया साल भारतीय जनता पार्टी (BJP) और NDA के लिए नई चुनौतियां भी लेकर आ रहा है। साल 2026 में तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं और भगवा पार्टी चाहेगी की इन राज्यों में बीजेपी की ही सरकार बनें।
मिशन साउथ रहेगा सबसे बड़ी चुनौती
दक्षिण भारत भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए अब भी सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। उत्तर भारत में भाजपा ने अपने शिखर पर पहुंच चुकी है, लेकिन तमिलनाडु और केरल में संगठन को मजबूत करना अभी भी कठिन लक्ष्य है। हालांकि केरल में BJP ने अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज करानी शुरू कर दी है, लेकिन मिशन साउथ की पूरी सफलता के लिए पार्टी को लंबा रास्ता तय करना होगा।
Comments (0)