अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच भारत के विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों की मदद के लिए स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया है। मंत्रालय ने कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने X पोस्ट के माध्यम से इस जानकारी की पुष्टि की।
जंग के कारण उत्पन्न विपरीत परिस्थितियों के चलते मिडिल ईस्ट के देशों से भारतीय नागरिकों का लौटना जारी है। मंगलवार देर रात जेद्दा और दुबई से कई भारतीय नागरिक दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे। भारत लौटने पर यात्रियों ने कहा कि अपने देश वापस आकर अच्छा लग रहा है।
ईरान ने संघर्ष के कारण दुनिया के सबसे अहम होर्मुज मार्ग (समुद्री रास्ता) को बंद कर दिया है। इसके चलते भारतीय झंडे वाले 37 जहाज और उनमें सवार 1,109 भारतीय नाविक फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में फंसे हुए हैं।
युद्ध की स्थिति के कारण पश्चिम एशिया के 8 देशों ने एयरस्पेस पूरी तरह बंद कर दिया है। 28 फरवरी से युद्ध शुरू होने के बाद अब तक भारतीय एयरलाइंस ने 1,117 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द की हैं, जिससे हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं।
Comments (0)