अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के पांचवें दिन श्रीलंका के तट के पास एक ईरानी युद्धपोत पर पनडुब्बी से हमला किए जाने की खबर सामने आई है। श्रीलंका नेवी के अनुसार जहाज से कई शव बरामद किए गए हैं।हमले में 32 लोग घायल हुए हैं, जबकि कई अन्य अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
शुरुआत में नेवी ने 101 लोगों के लापता और 78 के घायल होने की जानकारी दी थी, लेकिन बाद में स्पष्ट किया गया कि पहले जारी किए गए आंकड़े सही नहीं थे और संशोधित आंकड़े जारी किए गए हैं।
इस बीच ईरान ने पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुने जाने का दावा किया है।
वहीं, इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा है कि अली खामेनेई के बाद ईरान में जो भी नया नेता बनेगा, उसे भी निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नाम या स्थान से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, इजराइल उसे ढूंढ निकालेगा।
Comments (0)