ऑस्ट्रेलिया के सीनियर सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर खेला जाने वाला एशेज सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच ख्वाजा के शानदार टेस्ट करियर का अंतिम मुकाबला होगा। खास बात यह है कि इसी मैदान पर ख्वाजा ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत भी की थी।
पाकिस्तान में हुआ था ख्वाजा का जन्म
आपको बता दें कि, 4 जनवरी 2026 से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का अंतिम टेस्ट मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर खेला जाएगा, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के सीनियर सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। बता दें कि, पाकिस्तान के इस्लामाबाद में जन्मे ख्वाजा चार साल की उम्र में अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया आ गए थे।
2010-11 एशेज सीरीज में हुआ था ख्वाजा का डेब्यू
ऑस्ट्रेलिया के सीनियर सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने साल 2010-11 एशेज सीरीज के दौरान तत्कालीन कप्तान रिकी पोंटिंग के चोटिल होने के बाद टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला था। आपको बता दें कि, उस्मान ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले पाकिस्तान में जन्मे पहले खिलाड़ी भी हैं।
ख्वाजा का सबसे बड़ा स्कोर 232 रन है
अब तक खेले गए 87 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया के सीनियर सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 43.39 की औसत से 6206 रन बनाए हैं, जिसमें 16 शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी 232 रन की रही है। सिडनी टेस्ट उनके टेस्ट करियर का 88वां और आखिरी मुकाबला होगा।
ख्वाजा को धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है
आपको बता दें कि, क्रिकेट जगत में उस्मान ख्वाजा को उनकी तकनीकी मजबूती, धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी और निरंतरता के लिए जाना जाता है। उनके संन्यास के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हो जाएगा।
Comments (0)