MP News: प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन मोदी का आज सुबह निधन हो गया। हीराबेन मोदी ने 100 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। पीएम मोदी का मां का अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में इलाज चल रहा था। मां हीराबेन के निधन की जानकारी पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर दी। पीएम मोदी की मां हीराबेन के निधन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा समेत बीजेपी के तमाम नेताओं ने दुख जताया है।
सीएम शिवराज ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी की माता हीरा बेन को श्रद्धांजलि अर्पित की है। सीएम शिवराज ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा कि भक्ति, तपस्या और कर्म की त्रिवेणी, नरेंद्र मोदी जी जैसे महान व्यक्तित्व को गढ़ने वाली मां के चरणों में सादर प्रणाम। पूज्य मां सदैव प्रेरणा बनी रहेगी।
डॉ नरोत्तम मिश्रा ने किया ट्वीट
गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भी पीएम मोदी की मां के निधन पर दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि, मां के अवसान से बढ़कर कोई अपूरणीय क्षति नहीं हो सकती। पूज्य मां हीरा बा का जीवन त्याग, तपस्या, कर्मठता का प्रेरणादाई उदाहरण है।जिन्होंने अपने अंश को शक्तिपुंज बनाकर राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर दिया। ऐसी पूज्य मां के चरणों में, मैं अश्रुपूरित विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
वीडी शर्मा ने जताया दु:ख
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने निधन पर दु:ख जताते हुए कहा कि अत्यंत दु:खद समाचार। पूज्य माताजी के श्रीचरणों में भावपूर्ण श्रद्धांजलि। परमपिता से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में विश्रांति दें।
इसी साल 100 साल की हुई थी
बता दें कि हीराबेन मोदी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें 28 दिसंबर को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हीराबेन इसी साल 18 जून 2022 में 100 साल की हुई थीं। 29 दिसंबर को अस्पताल की तरफ से बयान दिया गया था कि उनकी तबीयत में सुधार है, लेकिन शुक्रवार (30 दिसंबर) सुबह उनका निधन हो गया। प्रधानमंत्री मोदी 28 दिसंबर को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में मां से मिलने गए थे। मां के पास डेढ़ घंटा रुककर हालचाल जानने और उनके स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद शाम को पीएम दिल्ली लौट आए थे। पीएम मोदी की मां हीराबेन बहुत ही सादा जीवन जीती थी।
ये भी पढ़े- vande bharat train : बेटे की जिम्मेदारी के बाद अब देश की बारी, PM मोदी ने बंगाल को दी वंदे भारत की सौगात
Comments (0)