भोपाल, इन दिनों मध्य प्रदेश में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आ रही हैं। अरब सागर में मौजूद गहरा कम दबाव का क्षेत्र तट से दूर जाने के साथ कमजोर पड़ककर कम प्रेशर का क्षेत्र बन गया है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में उत्तरी तमिलनाडु एवं दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। जबकि उत्तरी अंडमान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात है। इसके अलावा राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात मौजूद है। इसके चलते प्रदेश के कई जिलों में बादल छाये हुए हैं। इसी कारण कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो रही है।
एमपी में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आ रही हैं, जिससे कई जिलों में बादल और हल्की बारिश हो रही है।
Comments (0)