CG MEWS : बीजापुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की बस्तर सीट के लिए वोटिंग के लिए बस एक घंटे शेष बचा है। इसी बीच बीजापुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां चुनाव ड्यूटी के दौरान यूबीजीएल का सेल फटने से घायल जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल CRPF जवान देवेंद्र कुमार का जगदलपुर में इलाज चल रहा था। आज सुबह उसूर इलाके में चुनाव ड्यूटी के दौरान यूबीजीएस का सेल फटने से जवान देवेंद्र कुमार घायल हो गया था। जानकारी के अनुसार पोलिंग बूथ से 500 मीटर दूर यूबीजीएल का सेल दुर्घटनावश ब्लास्ट हो गया। इससे ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया। चुनाव ड्यूटी के लिए जवान एरिया डामिनशन निकले थे। घायल जवान का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जगदलुपर मेडिकल कालेज रेफर किया गया। लेकिन वहां इलाज के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। मतदान केंद्र की सुरक्षा में जवान आउटर कोर्डेन में तैनात था। एसपी जितेंद्र यादव ने घटना की जानकारी दी।
शहीद हुआ जवान
UBGL सेल ब्लास्ट से घायल जवान के शहीद होने की खबर है। वह उसूर थाना क्षेत्र सुरक्षा कैंप गलगम से एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। इस दौरान UBGL सेल के विस्फोट होने से घायल हो गए थे। घायल जवान को तत्काल बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। 32 वर्षीय देवेंद्र कुमार CRPF 196वीं वाहिनी के जवान थे और बस्तर के धोबीगुड़ा के रहने वाले थे। मिली जानकारी के अनुसार शहीद जवान का अंतिम संस्कार शनिवार को उनके गृह ग्राम में होगा। IED ब्लास्ट एक और जवान घायल – बीजापुर के भैरमगढ़ थाना इलाके के चिहका में IED ब्लास्ट हो गया। इसमें एरिया डॉमिनेशन पर निकले CRPF-62/E के असिस्टेंट कमांडेंट मनु एचसी को बाएं पैर और बाएं हाथ में चोट आई है। CRPF जवान चिहका पोलिंग बूथ के आसपास के दायरे में एरिया डॉमिनेशन के लिए निकले थे।Read More: CG NEWS: नक्सलियों ने पर्चे जारी कर नेताओं को दिया मौत का फरमान,खोड़गाँव खदान के पास फेके पर्चे...
Comments (0)