मध्य प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बैतूल में बारिश-ओले के साथ 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है। वहीं, सिवनी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और बालाघाट में भी गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। 18 अप्रैल को उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इसका असर 19 अप्रैल से देखने को मिल सकता है।
मध्य प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बैतूल में बारिश-ओले के साथ 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है।