मध्य प्रदेश में भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने और हल करने के लिए एक नया तंत्र ‘सहयोग सेल’ तैयार किया है। यह पहल प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर शुरू की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, यदि जिले स्तर पर किसी कार्यकर्ता या नागरिक की समस्या का समाधान नहीं हो पाता है, तो मामला सीधे प्रदेश संगठन तक पहुंचेगा। प्रदेश भर में इस सेल की स्थापना की प्रक्रिया जारी है, जिसमें प्रदेश संयोजक और जिला संयोजक नियुक्त किए जाएंगे। साथ ही, रिटायर्ड आईएएस अधिकारियों को शामिल करने पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि प्रशासनिक अनुभव का लाभ लिया जा सके।
पदाधिकारियों के बैठने के दिन अब निर्धारित कर दिए गए
इसके अलावा, पार्टी के जिला कार्यालयों में पदाधिकारियों के बैठने के दिन अब निर्धारित कर दिए गए हैं, ताकि कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याओं का समय पर और व्यवस्थित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
Comments (0)