हापाटोला में हुई नक्सली मुठभेड़ को लेकर राज्य के सीएम विष्णु देव साय ने आज यानी की बुधवार सुबह ही प्रेस कांफ्रेंस की। पत्रकारों से चर्चा में सीएम साय ने कहा कि, ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। कांकेर के जंगल में जवानों और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ हुई, जिसमें 29 नक्सली मारे गए। छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक सफलता है। प्रदेश के मुखिया ने कहा कि, इसके लिए जवानों को बधाई देता हूं।
सीएम साय ने कहा कि, ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। कांकेर के जंगल में जवानों और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ हुई, जिसमें 29 नक्सली मारे गए।