प्रो.राकेश सिंघई को इंदौर की देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का नया कुलगुरु बनाया गया है। इस संबंध में शनिवार को राजभवन से ऑर्डर जारी हो गए। प्रोफेसर सिंघई यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय शिवपुरी के निदेशक पद पर हैं। उनका कार्यकाल 4 साल तक रहेगा।