कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। दिग्विजय सिंह ने अयोध्या के राम मंदिर को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होने जा रहा है। वहीं कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी और RSS ने इस समारोह को राजनीतिक कार्यक्रम बना दिया है। यह भी दावा किया जा रहा है कि चारों शंकराचार्यों ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल न होने का फैसला किया है। शंकराचार्यों के मुद्दे पर विपक्ष बीजेपी पर लगातार हमला बोल रही है। वहीं कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने से मना कर दिया है।
वहीं अब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के कहा कि किसी भी पार्टी को धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि ‘कांग्रेस ने कभी भी धर्म को अपना राजनीतिक हथियार नहीं बनाया। किसी भी पार्टी को धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगना चाहिए। सनातन धर्म व सभी धर्म हमें अच्छा इंसान बनने की शिक्षा देता है। मेरे लिये इंसानियत ही धर्म का मूल सिद्धांत है। धर्म जोड़ता है राजनीति बांटती है।’
कांग्रेस ने कभी भी धर्म को अपना राजनैतिक हथियार नहीं बनाया। किसी भी पार्टी को धर्म के नाम पर वोट नहीं माँगना चाहिए।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) January 16, 2024
सनातन धर्म व सभी धर्म हमें अच्छा इंसान बनने की शिक्षा देता है। मेरे लिये इंसानियत ही धर्म का मूल सिद्धांत है।
धर्म जोड़ता है राजनीति बाँटती है। “जोड़ो जोड़ो भारत… https://t.co/QnKpuE20SG
Comments (0)