मध्य प्रदेश के मौसम में फिलहाल उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं चक्रवाती तूफान दाना का असर भी मध्य प्रदेश में दिख रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कई जिलों में आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है। चक्रवात 'दाना' के मद्देनजर कुछ जिलों में तेज हवा और बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 और 25 अक्टूबर को मध्य प्रदेश में मौसम इसी तरह का रहने का अनुमान है। बता दें कि दूसरी तरफ प्रदेश में ठंडक का दस्तक हो चुकी है, प्रदेश के कई जिलों के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है।
मध्य प्रदेश में भी असर दिखाएगा
दाना तूफान आज ओडिशा के तटीय क्षेत्रों तक पहुंचेगा। ऐसे में यह मध्य प्रदेश में भी असर दिखाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर अवस्थित चक्रवर्ती तूफान दाना उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए वर्तमान में 16.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 89.6 डिग्री पूर्वी देशांतर में केंद्रित मौसम विभाग के अनुसार है। जिसके चलते बुरहानपुर, खंडवा और खरगोन जिलों में बारिश की संभावना है, इसका असर निमाड़ अंचल तरफ ही दिख सकता है।
मध्य प्रदेश के मौसम में फिलहाल उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं चक्रवाती तूफान दाना का असर भी मध्य प्रदेश में दिख रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कई जिलों में आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है।
Comments (0)