मध्यप्रदेश के ग्वालियर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अलग अलग मुद्दों को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। पटवारी ने कहा-10 महीने पहले बीजेपी की सरकार शिवराज के नेतृत्व में आई थी, उस समय कहा था कि किसानों के धान के 3100 रुपए, गेहूं के 2700 और सोयाबीन के भाव 6000 रुपए देंगे। खेती को लाभ का धंधा बनाने की बात कही थी। अतिथि विद्वानों, अतिथि शिक्षकों को नियमित करने का वादा कर वोट लिया था। सिंधिया ने कहा था कि रोड पर आऊंगा लेकिन वह रोड पर आने की बजाए मंत्रालय में चले गए। उन्होंने सवाल उठाया कि अब अगर विपक्ष यह बात नही उठाए तो फिर कौन उठाएगा? प्रदेश में बहनों की अस्मत खतरे में है, हर 17 मिनट में एक बलात्कार हो रहा है। मितेन्द्र ने जनता की आवाज को सोशल मीडिया के माध्यम से उठाया, तो धमकाने दबाने के लिए FIR करवाई।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अलग अलग मुद्दों को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। पटवारी ने कहा-10 महीने पहले बीजेपी की सरकार शिवराज के नेतृत्व में आई थी, उस समय कहा था कि किसानों के धान के 3100 रुपए, गेहूं के 2700 और सोयाबीन के भाव 6000 रुपए देंगे।