एमपी के विदिशा से बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने एक जनसभा में कहा कि, अब मामा दिल्ली जाएंगे तथा दिल्ली भी खाली-पीली नहीं जाएंगे। सोशल मीडिया पर शिवराज सिंह की स्पीच का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान बोल रहे हैं कि, देश में मोदी जी और यहां मोहन यादव जी काम करेंगे तथा अब मामा दिल्ली जाएंगे और दिल्ली भी खाली-पीली नहीं जाएंगे। दुबला पतला-जरूर हूं, किन्तु काम कराके छोड़ूंगा, चिंता मत करना। यहां के विकास और बेहतरी के लिए जाएंगे।
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान बोल रहे हैं कि, देश में मोदी जी और यहां मोहन यादव जी काम करेंगे तथा अब मामा दिल्ली जाएंगे और दिल्ली भी खाली-पीली नहीं जाएंगे।