एमपी की मोहन सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने आदिवासियों को नए साल का गिफ्ट दिया है। 29 जिलों के 827 वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में बदलने के लिए बजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब इन क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलेगी। इससे आदिवासी समुदाय को मुख्यधारा में जोड़ने का रास्ता आसान होगा। मोहन सरकार ने आदिवासियों को सड़क, बिजली और पानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यह कदम उठाया है। अब इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को जमीन और कृषि संबंधी अधिकार भी प्राप्त मिल सकेंगे।
एमपी सरकार के इस बदलाव से आदिवासियों को कई फायदे होंगे। जंगल कानून से राहत मिलेगी। बुनियादी सुविधाओं का विकास होगा।