मध्यप्रदेश समेत पूरे देश में ‘सत्ता की देवी’ नाम से मशहूर मां पीताम्बरा के दर पर क्रिकेट की दुनिया के जाने-माने सितारे और भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर दर्शन करने पहुंचे। पीला कुर्तें में गौतम गंभीर ने दतिया की चमत्कारी देवी की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। साथ ही भगवान वनखंडेश्वर को जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया।
ग्वालियर में पिछले कुछ दिनों से क्रिकेट के सितारों का मेला लगा हुआ। गुरूवार 3 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ टी20 सीरीज के पहले मैच के लिए यहां पहुंचे। 6 अक्टूबर को भारत और बंगलादेश के बीच ये धुंआधार मुकाबला खेला जाएगा।
मध्यप्रदेश समेत पूरे देश में ‘सत्ता की देवी’ नाम से मशहूर मां पीताम्बरा के दर पर क्रिकेट की दुनिया के जाने-माने सितारे और भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर दर्शन करने पहुंचे।