लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। इस बार 543 लोकसभा सीटों पर 7 चरणों में चुनाव होने हैं। आज यानी 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग की शुरुआत हो गई हैं। चुनाव आयोग के अनुसार इस बार 96 करोड़ लोग देश की आने वाली सरकार चुनने में अपना योगदान देंगे। वोट देने से पहले जानिए कि घर बैठे कैसे अपने पोलिंग बूथ का पता लगाएं।
ऐप से लगा सकते है पोलिंग बूथ का पता
अगर पोलिंग बूथ को लेकर कंफ्यूज हैं तो चुनाव आयोग की हेल्पलाइन ऐप को डाउनलोड कर के इसके जरिए पता लगा सकते हैं कि आपको किस बूथ पर जाकर वोट देना है। आप चाहें तो इसी ऐप के जरिए वोटर लिस्ट में अपना नाम भी चेक कर सकते हैं।पोलिंग बूथ चेक करने के लिए क्या करें
आपको किस पोलिंग बूथ पर जाकर वोट देना है, इसका पता लगाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
इसके लिए सबसे पहले वोटर हेल्पलाइन ऐप को डाउनलोड करें।
इसमें आपको पोलिंग बूथ को चेक करने का ऑप्शन आएगा। इसमें वोटर आईडी कार्ड में लिखा अपना EPIC नंबर डालें।
इसे सबमिट करते ही आपको अपनी पोलिंग बूथ की डिटेल मिल जाएगी।
Comments (0)