राजधानी भोपाल में आज बुधवार को रखरखाव कार्य के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में तय समय के अनुसार बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक अल्पना टॉकीज तिराहा और न्यू कबाड़खाना क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। वहीं सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शर्मा कॉलोनी, कुम्हारपुरा, मजदूर नगर, रेजीमेंट रोड और आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी।
गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी
इसी तरह सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बीमा कुंज, सागर कुंज, बंजारी ए सेक्टर, क्वालिटी होम्स, कान्हाकुंज कॉलोनी और आसपास के इलाकों में बिजली गुल रहेगी।
इसके अलावा सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक भीमनगर, वल्लभ नगर, विद्या नगर, मालवीय नगर, विद्या विहार, विधायक विश्राम गृह, हैप्पी होम्स, सुरेंद्र पैलेस, नारायण नगर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई नहीं होगी। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक गौर मार्केट, मछली मार्केट, राजगालिया कॉलोनी, बावड़ियाकलां, सुमित्रा विहार, विष्णु हाईटेक सिटी, वरुण सोसायटी और आसपास के इलाकों में भी कटौती रहेगी। वहीं दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक दानिश हिल्स व्यू और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
Comments (0)