भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत सोमवार को रानीताल स्थित संभागीय कार्यालय में संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस प्रशिक्षण में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, कई मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसका मुख्य उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को वैचारिक स्पष्टता, संगठनात्मक कौशल और नेतृत्व क्षमता में सशक्त बनाना है।
मंडल और जिला स्तर पर प्रशिक्षण अभियान
यह प्रशिक्षण अभियान मंडल और जिला स्तर पर भी आयोजित किया जा रहा है। इसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता भाग लेंगे। प्रशिक्षण के दौरान वैचारिक सत्र, योग और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा आयोजित की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार, 9 मार्च को सुबह 11.45 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12.10 बजे रानीताल स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचकर कार्यशाला में भाग लेंगे। कार्यक्रम पूरा होने के बाद दोपहर 2.20 बजे एयरपोर्ट लौटकर 2.30 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।
अन्य वरिष्ठ नेताओं की भागीदारी
- उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल रीवा से सुबह 10.30 बजे जबलपुर पहुंचेंगे और 11 बजे संभागीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
- परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह नरसिंहपुर जिले के ग्राम लोलरी से सुबह 10 बजे जबलपुर आएंगे और रानीताल स्थित कार्यशाला में शामिल होंगे।
- पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह सुबह 10 बजे सोगवार से रानीताल स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचेंगी और शाम 4.30 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगी।
प्रशिक्षण में प्रतिभागियों की संख्या और सत्र
संभाग स्तरीय कार्यशाला में जबलपुर, रीवा, शहडोल और छिंदवाड़ा संभाग के 19 जिलों से लगभग 400 प्रशिक्षार्थी कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे पंजीयन के साथ शुरू होगा और दोपहर 12.30 बजे उद्घाटन सत्र आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, गुजरात प्रदेश संगठन महामंत्री रत्नाकर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह सहित प्रदेश सरकार के मंत्री और वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। इसके बाद विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञ कार्यकर्ताओं को संगठन और वैचारिक प्रशिक्षण देंगे।
Comments (0)