मध्य प्रदेश में पिछले कुछ समय से हो रही लगातार बारिश के कारण किसानों की खरीफ की फसलें खराब होने की कगार पर पहुंच गई थीं। खासकर सोयाबीन की फसल को काफी नुकसान हो रहा था। लेकिन अब मौसम विभाग ने बारिश रुकने की जानकारी दी है। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है। हालांकि अभी भी कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे किसानों की चिंता अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। आज खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, अलीराजपुर और धार में बूंदाबांदी हो सकती है।
मध्य प्रदेश में पिछले कुछ समय से हो रही लगातार बारिश के कारण किसानों की खरीफ की फसलें खराब होने की कगार पर पहुंच गई थीं। खासकर सोयाबीन की फसल को काफी नुकसान हो रहा था।