मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खण्डवा और मंदसौर प्रवास पर रहेंगे। सुबह 10.45 बजे खण्डवा पहुचेंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव। दोपहर 1.40 बजे मंदसौर में पार्टी प्रत्याशी के नामांकन रैली में होंगे शामिल। 2 बजे जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
वीडी शर्मा खजुराहो, गुन्नौर और पवई के दौरे पर रहेंगे
मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा खजुराहो, गुन्नौर और पवई के दौरे पर रहेंगे। सुबह 9.30 बजे पन्ना में कुशवाह एवं सोनी समाज के सम्मेलन में शामिल होंगे। सुबह 11.30 बजे अमानगंज में सामाजिक संपर्क एवं संवाद। गुन्नौर में दोपहर 1.00 बजे त्रिदेव एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
विष्णु देव साय एमपी दौरे पर रहेंगे
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी आज एमपी दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री साय कटनी और पन्ना जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम साय दोपहर 12.30 बजे कटनी जिले के बोहरीबंद में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.35 बजे पन्ना की पवई के कलदा में जनसभा को संबोधित करेंगे।शाम 5 बजे कलदा मंडल के जनजातीय क्षेत्र में जनसंपर्क एवं संवाद। रात्रि 9 बजे पन्ना में व्यापारी संघ के सम्मेलन में होंगे शामिल।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चुनावी जनसभाएं
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रीवा और सतना लोकसभा में चुनावी प्रचार करेंगे। रीवा लोकसभा क्षेत्र के मउगंज में शिवराज सिंह चौहान जनसभा करेंगे। सतना ज़िले के रामपुर बघेलान, अमरपाटन, मैहर, उचेहरा और नागौद में भी शिवराज जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
Comments (0)