छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के दंडवंड में कल मंगलवार रात 11 बजे माओवादियों ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पंचमदास मानिकपुरी की हत्या कर दी। आपको बता दें कि, पंचमदास मानिकपुरी दंडवंड गांव में उपसरपंच थे। वहीं बीजेपी कार्यकर्ता काी हत्या के बाद क्षेत्र में माओवादियों ने पोस्टर चस्पा कर पेम्फलेट भी फेंके। जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता मानिकपुरी पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप है।
माओवादियों के द्वारा गांव में चस्पा किए पोस्टर पर लिखा है कि, नारायणपुर जिला ग्राम दंडवंड पंचायत का भारतीय जनता पार्टी नेता उप सरपंच पंचमदास जनविरोधी भ्रष्टाचार और पुलिस मुखबिर गोपनीय सैनिक की तरह काम करता था।