मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से शुक्रवार को समत्व भवन में आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मध्यप्रदेश इकाई के पदाधिकारियों के साथ सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने केंद्रीय मंत्री आठवले का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान दक्षिण पश्चिम विधानसभा के विधायक और भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी भी मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले शुक्रवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे थे। जहां आठवले बीजेपी मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि विपक्ष की 12 बजाने के लिए हम तैयार हैं। एमपी में 29 की 29 सीट जीतने का भी केंद्रीय मंत्री ने दावा किया है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से शुक्रवार को समत्व भवन में आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मध्यप्रदेश इकाई के पदाधिकारियों के साथ सौजन्य भेंट की।
Comments (0)