मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाजशहांबाद थाना इलाके के एक मल्टी में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आने के बाद अब प्रशासन नींद से जागा है। पुलिस अब शहर की मल्टियों में रहने वालों का आपराधिक रिकॉर्ड चेक करेगी। यही नहीं, हाउसिंग फॉर ऑल में किराएदार मिलने पर उसके मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
आपको बता दें कि भोपाल में ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ योजना के तहत करीब शहर में 18 मल्टियां बनी हुई हैं। इन्हीं 18 मल्टियों में 3500 फ्लैट हैं। इनमें ढोलक बस्ती, 12 नंबर, श्याम नगर, गंगा नगर, आराधना नगर, अर्जुन नगर आदि इलाके शामिल हैं। यानी पुलिस अब इन सभी मल्टियों के फ्लैट्स का निरीक्षण कर रिपोर्ट बनाएगी। इनमें जो भी कमियां और खामियां सामने आएंगी, उन्हीं के अनुसार पुलिस कार्रवाई करेगी।
मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आने के बाद प्रशासन नींद से जागा है। पुलिस अब शहर के मल्टियों में रहने वालों का आपराधिक रिकॉर्ड चेक करेगी। हाउसिंग फॉर ऑल में किराएदार मिलने पर उसके मालिक के खिलाफ केस दर्ज होगा।