रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवा अधिवक्ता अर्जुन अमित श्रीवास्तव को भारतीय युवा कांग्रेस में एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता / मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया है।
अर्जुन अमित श्रीवास्तव इससे पहले युवा कांग्रेस में बिहार के सह-प्रभारी एवं मध्य प्रदेश के प्रभारी के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उनके अनुभव और सक्रिय भूमिका को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह अहम दायित्व सौंपा है।
उल्लेखनीय है कि अर्जुन अमित श्रीवास्तव वर्तमान में देश के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में शामिल हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन में युवा नेतृत्व को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस नियुक्ति की घोषणा भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान चिब ने की है। नियुक्ति के बाद छत्तीसगढ़ सहित देशभर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।
Comments (0)