रायपुर: छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। इन सीटों के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की आज जांच (स्क्रूटनी) की जाएगी। भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन जमा कर दिया है। भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने फूलोदेवी नेताम को मैदान में उतारा है।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार 9 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। प्रदेश की ये दोनों सीटें 9 अप्रैल 2026 को खाली होने वाली हैं।
राज्यसभा चुनाव में राज्य के कुल 90 विधायक मतदान करेंगे। विधानसभा में भाजपा के 54, कांग्रेस के 35 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) का 1 विधायक है। मतदान गोपनीय मतपत्र के जरिए कराया जाएगा। इसके लिए 16 मार्च को वोटिंग होगी और उसी दिन शाम 5 बजे के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
Comments (0)