छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार ठंडा बना हुआ है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में ठंड का असर सबसे ज्यादा है और बीते 24 घंटों में कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 27 जनवरी को भी प्रदेश में ठंड के बने रहने की संभावना जताई है।मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार पिछले 24 घंटों में सरगुजा, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई हिस्सों में शीतलहर का असर देखा गया। प्रदेश का मौसम शुष्क रहा और कहीं भी बारिश नहीं हुई।
जगदलपुर सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा
बीते 24 घंटों में प्रदेश का सबसे अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया।
रायपुर में धुंध के साथ ठंड का असर
राजधानी रायपुर में 27 जनवरी की सुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
अगले तीन दिनों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन ठंड का असर पूरी तरह खत्म नहीं होगा। फिलहाल प्रदेशवासियों को ठंड से राहत मिलने में अभी समय लग सकता है।
Comments (0)